संतोष यादव कुंभ नगर प्रयागराज
महाकुंभ प्रयागराज गुरुवार को प्रयागराज जनपद के चारों तरफ से सुबह से शाम तक कई घंटे तक जाम की स्थिति से फंसे श्रद्धालुओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा सभी पीपा पुल बंद कर दिए जाने और बैरिकेडिंग से आगमन से श्रद्धालुओं को 8 से 10 घंटे तक जाम में फंसे रहने के कारण अपने गंतव्य को नहीं पहुंच पाए प्रयागराज मेला क्षेत्र के नैनी सेंट्रल जेल से लेप्रसी मिशन तक स्टेशन रोड भीषण जाम के कारण लगभग 8 घंटे तक जाम लगा रहा वहीं प्रयागराज के समस्त आवागमन मार्गो पर मिर्जापुर कानपुर फतेहपुर लखनऊ मार्ग बनारस मार्ग सभी मार्गों पर सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही चार पहिया वाहन सड़कों पर खड़े नजर आए पैदल भी निकलना मुश्किल हो गया था वही छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालु भीषण जाम में फंसे रहने के कारण सड़क के किनारे जाम ने के कारण हनुमान चालीसा पाठ करते रहे और भगवान को याद करते रहे जाम खुलने का इंतजार करते रहे वह स्थिति देखकर शहर के आवागमन से लोगों को दिल थमने जैसा मंज़र सुबह से देर शाम तक चलता रहा,
